तूफान बेरिल ने टेक्सास के तटीय हिस्सों में मचाई तबाही, दो की मौत
तूफान बेरिल ने सोमवार को तड़के टेक्सास के तटीय शहर माटागोर्डा में तेज हवाओं व भारी बारिश के साथ तबाही मचाई है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने बताया है कि मौसम का श्रेणी 5 तूफान पहले कैरिबियन के कुछ हिस्सों में तबाही मचाई थी, अब इसके तेजी से कमजोर होने की उम्मीद है।तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण महत्वपूर्ण तेल बंदरगाहों को बंद कर दिया गया और 1300 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई। दक्षिण-पूर्व टेक्सास में 20 लाख से अधिक घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो गई।पिछले सप्ताह जमैका, ग्रेनेडा और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तूफान बेरिल भारी तबाही मचाई थी, जहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया था। तूफान, वर्तमान में ह्यूस्टन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 मील की दूरी पर 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार और बुधवार को लोअर मिसिसिपी घाटी और फिर ओहियो घाटी की ओर बढ़ने से पहले पूर्वी टेक्सास इसका असर दिखाई देगा।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी