Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
Indian Student Death In USA: भारतीय मूल के छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में 9 फरवरी को लापता हो गए थे, जिनका आज रविवार को शव बरामद किया गया है. छात्र के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. हर तरफ मदद की गुहार लगाई, लेकिन अंत में उनका शव मिला. इसकी पुष्टि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को की है. दूतावास ने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की बात कही है.
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की मौत की पुष्टि
- भारत के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लापता युवक की मौत की पुष्टि की है. ‘एक्स’ पर लिखा, “वाणिज्य दूतावास को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है. इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.
- वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है. हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे.”
मई 2026 में पूरी होनी थी डिग्री
साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पढ़ाई करते थे, उनकी डिग्री मई 2026 में पूरी होनी था, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. वे मूल रूप से भारतीय थे. कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया ने इससे पहले आईआईटी मद्रास से अंडरग्रजुएट की डिग्री ली है. साकेत श्रीनिवासैया की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
आखिरी बार 9 फरवरी को परिवार से हुई थी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साकेत श्रीनिवासैया आखिर बार कैलिफोर्निया के टिल्डन रीजनल पार्क के पास देखे गए थे. साकेत के पिता ने बताया कि आखिरी बार 9 फरवरी को बात हुई थी. इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ. उसके दोस्तों और रूममेट्स से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद बर्कले पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. आज रविवार को साकेत के शव मिलने की पुष्टि हुई है.

राशिफल 19 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गांव-गांव पहुंचा संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान, बेमेतरा के बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ नेत्र परीक्षण
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धान बेचने पहुंचे किसान भूपेंद्र चंद्राकर को दोहरी राहत, उपज का उचित मूल्य और कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त सहायता