हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत
बिलासपुर । नो एन्ट्री में बेधडक़ रेत लेकर दौड़ रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक पुलिस विभाग का एएसआई था जिसने हाल ही में ज्वाइन किया था। घटना दोपहर करीब पौन बजे अरपा पार सरकंडा अशोक नगर चौक की है। बताया जा रहा कि युवक बाइक पर नूतन चौक की तरफ से सोनगंगा कालोनी की ओर जा रहा था। सामने चल रहे ऑटो वाले ने अचानक गेट खोला गेट जिससे ठोकर लगने से वह पीछे आ रही हाइवा के चपेट में आ गया और दोनों चक्के के बीच फस गया। हादसे के बाद यहां लोगो की भीड़ लग गई सडक़ पर जाम लग गया। सूचना पर करीब 20- 25 मिनट बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस वालों ने मृतक का कपड़ा खींच उसके रक्तरंजित शव को बाहर निकलवाया तो मृतक का पेट फट गया था पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को सिम्स रवाना कर उसकी बाइक को थाने भेज दिया। बताया जा रहा कि मृतक सोनगंगा कालोनी का रहने वाला था और हाल ही में उसने पुलिस विभाग में एसआई के पद पर ज्वाइन किया है। रेत की कमाई के आगे कोई नियम नही तभी तो दिन दहाडे नो एंट्री के बाद भी रेत भरी हाइवा बेधडक़ शहर की सडक़ों पर दौड़ आये दिन लोगो की जान ले रही है।
किसके संरक्षण में खेला जा रहा मौत का खेल
रेत माफियाओं और पुलिस की इस मितानी ने न जाने अब तक कितनी जाने ले ली। कितनो को अपंग कर दिया सरकार बदल गई पर रवैया नही बदला सवाल वही है कि आखिर वो कौन सी ताकत है जिसके संरक्षण में मौत खेला जा रहा।

हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
प. एशिया में संघर्ष से ऊर्जा स्टॉक और आपूर्ति पर चिंताजनक स्थिति
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार