योगी सरकार मंत्रिमण्डल में फेरबदल की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाली है
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के बाद अब मंत्रिमण्डल में फेरबदल की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जल्द की योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार होगा। इस दौरान कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी होगी तो वहीं कुछ नए चेहरों को मंत्रिमण्डल में स्थान मिल सकता है। वहीं विभागों में भी फेरबदल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने हरी झण्डी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ ऐसे मंत्रियों जिनके विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं या वे अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। चर्चा है कि पश्चिमी उप्र के भी दो चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं, विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर से इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। अगले 8-10 दिनों में विस्तार होने की पूरी संभावना है।

जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
ई-रिक्शा गाइडलाइन बनी, इंदौर में 5 हजार अवैध वाहन जांच में सामने, 10 दिन का अल्टीमेटम
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
मीजल्स से रतलाम में बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सूचना में देरी
वीर दास बोले, ‘यहां सितारों का अहंकार सबसे बड़ी चुनौती’