‘क्यों नहीं कर रहे बॉलिंग?’ रहाणे के सवाल पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब
आईपीएल 2026 में के कप्तान अजिंक्य रहाणे के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद रहाणे ने सवाल उठाया कि टीम और आईपीएल के सबसे महंगे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं की। मैच के बाद रहाणे ने इशारों-इशारों में जिम्मेदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर डालते हुए कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं। अब इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया आई है और विवाद बढ़ता दिख रहा है।
मुंबई के खिलाफ केकेआर की करारी हार
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। ऐसे में केकेआर के पास गेंदबाजी के सीमित विकल्प बचे, लेकिन ग्रीन का इस्तेमाल न होना टीम के लिए बड़ा सवाल बन गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब
रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि इस मुद्दे पर केकेआर को पहले ही जानकारी दी जा चुकी थी। बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, 'कैमरून ग्रीन को लोअर बैक इंजरी है, जिसे मैनेज किया जा रहा है। इसी कारण उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रखा गया है।' उन्होंने आगे बताया, 'ग्रीन भारत में अपनी गेंदबाजी लोड को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं और करीब 10-12 दिनों में वापसी की उम्मीद है। इस बारे में केकेआर को पहले ही सूचित कर दिया गया था।'
केकेआर के लिए बढ़ी मुश्किलें
ग्रीन का गेंदबाजी न करना केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। टीम पहले ही हर्षित राणा और मथीशा पथिराना की चोट से जूझ रही है। इसके अलावा टीम को मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज करना पड़ा, जिससे गेंदबाजी और कमजोर हो गई है।
सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में ग्रीन
फिलहाल ग्रीन टीम के लिए केवल एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शुरुआती चार मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे और नौ अप्रैल के आसपास ही उनकी वापसी संभव है।
रमीज राजा के सवालों में उलझे शाहीन
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान रमीज राजा ने शाहीन से सीधे और तीखे सवाल किए। शाहीन इस दौरान कई बार जवाब देते हुए असहज नजर आए। शाहीन ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता, हम कैमरे में देखेंगे कि क्या हुआ। पांच रन दिए गए, अब हम कुछ नहीं कर सकते।' रमीज राजा ने इस पर आगे सवाल करते हुए अंपायरों के फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
शाहीन की सफाई
आरोपों पर जवाब देते हुए शाहीन ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपने बारे में बोल सकता हूं। मैंने कभी गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ गेंद को सुखाने और चमकाने की कोशिश कर रहा था, तभी अंपायरों ने हमें शर्ट के नीचे सुखाने से मना किया। बिना सबूत के यह बड़ा फैसला है। मुझे अभी तक जांच के लिए नहीं बुलाया गया है।'
पुराने विवाद से तुलना
यह विवाद क्रिकेट इतिहास के बड़े मामलों की याद दिलाता है, खासकर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर से जुड़े बॉल टेम्परिंग कांड की, जिसमें खिलाड़ियों को लंबा बैन झेलना पड़ा था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान में भी वैसी ही सख्त कार्रवाई होगी? इस पूरे मामले ने अंपायरिंग और नियमों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में आगे कोई आधिकारिक जांच या सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त