भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच कब और कहां देखें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी. तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में क्रिकेट के फैंस को रोमांच का ओवरडोज मिलना तय है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेलने के लिए भारत को आने वाले 8 टेस्ट मैचों में से 5 मुकाबले जीतने की जरूरत है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतनी होगी. भारत को इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम दो मुकाबले जीतने ही होंगे. टीम इंडिया अगले 5 टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले साल 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
Ind-NZ के बीच पहला टेस्ट मैच 16-20 अक्टूबर तक खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
Ind-NZ के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच किस समय पर खेला जाएगा?
Ind-NZ के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.
पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर देख सकते हैं?
Ind-NZ के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Sports18 Network पर देख सकते हैं.
पहले टेस्ट मैच को किस Digital Platform पर देखा जा सकता है?
Ind-NZ के बीच पहले टेस्ट मैच को Digital Platform पर आप 'Jio Cinema' पर देख सकते हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच - 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, बेंगलुरु.
दूसरा टेस्ट मैच - 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, पुणे.
तीसरा टेस्ट मैच - 1 नवंबर से 5 नवंबर, सुबह 9:30 बजे, मुंबई.

उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ हुआ उत्सव का आयोजन
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?