झरने ने लिया विकराल रूप: रतलाम में मूसलधार बारिश से मचा हड़कंप
रतलाम: पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर लौट आया है. रतलाम, मंदसौर और नीमच में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है. रतलाम में इस साल अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. रतलाम शहर को जल आपूर्ति करने वाला धोलावाड़ डैम पूरी तरह से लबालब हो गया है. इस वजह से 1 गेट भी खोल दिया गया है. सैलाना स्थित केदारेश्वर झरना दूसरी बार पूरे उफान पर नजर आया. इस वजह से केदारेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है.
केदारेश्वर महादेव झरने ने दिखाया रौद्र रूप
दरअसल, रतलाम के सैलाना में रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद आडवानिया रोड स्थित केदारेश्वर मंदिर का झरना पूरे वेग से बहने लगा. इससे महादेव मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया. इस दौरान पानी का वेग बहुत तेज था. झरने के नीचे स्थित केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी इस बारिश में दूसरी बार हुआ है. सावन सोमवार के एक दिन पहले ही यह मंदिर परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया. हालांकि मंदिर परिसर में अब जल स्तर कम हो गया है और सोमवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
ओवरफ्लो हुआ धोलावाड़ जलाशय
सावन सोमवार होने और तेज गति से बहते झरने और धोलावाड़ डेम को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस विभाग ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया है. सैलाना क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि "लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें पानी के स्रोतों से दूर रहने की अपील प्रशासन की तरफ से की गई है."

भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान