फ्री में देखिए WTC Final! ये रहे भरोसेमंद और आसान तरीके
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 मैच का इंतजार खत्म होने वाला है। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित मैदान पर 11 जून से दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जिन्होंने पिछले संस्करण में भारत को हराकर टाइटल जीता था, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है।
भारतीय फैंस को WTC फाइनल का बेसब्री से इंतजार हैं। आइए आज जानते हैं कब, कहां और कितने बजे से डब्ल्यूटीसी फाइनल का लाइव मैच देखा जा सकता है।
WTC फाइनल 2025 मैच विवरण
- मैच- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- कब- 11 जून 2025
- समय- 3 बजे से भारतीय समयानुसार
- वेन्यू- लॉड्स मैदान, लंदन
कहां देखा जा सकता है WTC फाइनल 2025 मैच का लाइव प्रसारण?
आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर उपलब्ध होगा।
डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि फोन पर यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव मैच देख सकते हैं।
यह भी पढ़े: बहाना नहीं एक्शन पर है साउथ अफ्रीका का ध्यान, WTC फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को दे डाली चेतावनी!
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीमें
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मेरेनस लाबुषाणया, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता