हड्डियों को बनाना चाहते हैं फौलाद जैसा मजबूत....
शरीर के ढांचे को मजबूत और सही शेप में बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। कमजोर हड्डियों की वजह से कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है। साथ ही, मैग्नीशियम, विटामिन-डी और पोटेशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इन्हें डाइट के जरिए पूरा किया जाता है, लेकिन डाइट में इनसे भरपूर फूड्स शामिल न करने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे।
पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हेल्दी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है। इनमें विटामिन-के भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर हो सकती है।
एडामामे
एडामामे कच्चे सोया बीन्स होते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
साल्मन
साल्मन एक फैटी फिश है, जिसमें विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए साल्मन, टूना जैसे फिश खाना फायदेमंद हो सकता है।
ब्रोकली
ब्रोकली में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-के होता है, जो बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
बादाम
बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं, जिसमें हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये तीनों हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें। इसका बटर खाना भी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल