VIP सुरक्षा में सेंध: ADG इंटेलिजेंस का बैग चोरी, लड्डू लेकर फरार आरोपी
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम आदमी तो छोड़ दीजिए. पुलिस के बड़े अफसर भी सुरक्षित नहीं हैं. वह भी जब अधिकारी को तीन-तीन आरक्षक दिए गए हों और उनकी निगरानी से बैग चोरी हो जाए तो पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाते हैं. ऐसा ही मामला राजधानी में सामने आया है. इंटेलिजेंस एडीजी ए साईं मनोहर का वंदे भारत एक्सप्रेस से बैग चोरी करके बदमाश भाग गया. इस बात का अंदाजा तब लगा, जब वह ट्रेन से उतरने लगे और उनका 3 किलो लड्डू से भरा बैग गायब हो गया।
परिवार वालों ने पूछा- लड्डू लाए हैं क्या?
अधिकारी ने आरक्षकों से पूछा कि समान कहां है तो उनके होश उड़ गए. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब उनके परिजन रानी कमलापति स्टेशन पर रिसीव करने आए और इस दौरान उनसे पूछा गया कि भागवत से लेकर लड्डू आए हैं क्या? उन्होंने कहा कि लड्डू तो लेकर आए थे, लेकिन ट्रेन में ही चोरी हो गया. इस घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ दोनों ही लड्डू चोर के पीछे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं. हालांकि सिर्फ सूचना एडीजी की ओर से अधिकारियों को दी गई, लेकिन वह भी देखना चाहते हैं कि कौन ऐसा कर रहा है. जिसने एडीजी को भी नहीं बक्शा था।
PHQ में दिनभर होती रही चर्चा
इस घटना की चर्चा पुलिस मुख्यालय में दिनभर होती रही केबिन से लेकर अफसर आपस में चर्चा करते रहे. इससे पहले आईजी इंटेलिजेंस चार इमली के पास उनसे घटना हुई थी. रात को पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे. इस दौरान दो नाबालिग़ बच्चे निकले और हाथ मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए. पुलिस कई दिनों तक आरोपी की खोजबीन करती रही लेकिन बाद में पता चला कि आरोपियों ने फोन चोरी के बाद उसे एक गड्ढे में दबा दिया था।

ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े