रणवीर इलाहाबादिया को लेकर विद्युत जामवाल का रिएक्शन, कहा- विनाश काले विपरीत.....
समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का विवादित टिप्पणी का मामला अभी सुर्खियों में है। इस मामले पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इस मामले पर एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और इसमें उन्होंने कहा है कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'। उन्होंने आगे कहा है कि 'ये पैगाम मेरे फैंस के लिए है। मैं कुंभ से वापस आ चुका हूं। मैं इसकी सभी फोटो और वीडियो कल अपलोड करूंगा। ये बहुत अच्छी हैं।'
जव विनाश का समय आता है तो बुद्धि पलट जाती है
विद्युत जामवाल ने विवादित टिप्पणी मामले के बारे में कहा 'मैंने रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बारे में सुना और इस पर मेरी पहली प्रतिक्रिया है विनाश काले विपरीत बुद्धि। ये मुर्खता थी। लेकिन दोपहर से मैं सोच रहा हूं कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके करियर को खत्म करना चाहते हैं और हंस रहे हैं।'
माफ करने से दिमाग साफ होता है
विद्युत ने वीडियो में कहा है कि 'लोग कह रहे हैं कि एक गलती की वजह से किसी व्यक्ति को जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है। मैं कहता हूं ठीक है, लेकिन ये बताइए कि रणवीर के पोडकास्ट में कौन था।' विद्युत ने कहा कि 'अपना दिमाग साफ रखने के लिए आपको करुणा, दया, और माफ करना सीखना चाहिए। हम ये कब कर सकते हैं?' विद्युत ने अपने फैंस से पूछा है कि 'हमें उन्हें माफ करना चाहिए या नहीं? हमारे पास माफ करने की ताकत है। हम बड़े पापियों को भी माफ कर देते हैं। आप क्या सोचते हैं? हमे आपसे प्यार है।'
क्या है पूरा मामाल?
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में एक प्रतियोगी से उसके मां-बाप के बारे में अभद्र सवाल पूछे थे। इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। रणवीर ने इस मामले पर लोगों से माफी मांगी है। कई सितारों ने इस मामले के लिए रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने कहा है कि रणवीर माफ कर देना चाहिए। हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़