विक्रांत मैसी की फिल्म '12th'फेल को देख विक्की कौशल हुए भावुक
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12th फेल इस कामयाबी के रथ पर सवार है। सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद ओटीटी प्लेफॉर्म पर भी 12th फेल उसी तरह से सफलता हासिल कर रही है।
क्रिटिक्स, फैंस और तमाम सेलेब्स विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच सैम बहादुर कलाकार विक्की कौशल ने भी 12th फेल को देखा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विक्की कौशल को बेहद अच्छी लगी 12th फेल
फिल्म 12th फेल ने फैंस से लेकर सेलेब्स पर अपना काफी अधिक प्रभाव छोड़ा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12th फेल को देखने के बाद विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में अभिनेता ने लिखा है-
शब्द नहीं हैं मेरे पास तारीफ के लिए, फिल्म देख कर बहुत रोया लेकिन दिल खुश हो गया है। बेस्ट फिल्म, बेस्ट परफॉर्मेंस और साल की सबसे बेहतरीन कहानी।सिनेमा की क्या शानदार पेशकश। विधु विनोद चोपड़ा आपको इस कमाल की फिल्म बनाने के लिए सलाम। विक्रांत मैसी जल्द मिलकर तुमको गले लगाना है, आपकी परफॉर्मेंस प्रेरित करने वाली है।
मेधा शंकर तुम भी काफी लाजवाब रहीं। इस यादगार फिल्म को बनाने के लिए पूरी टीम को मेरी तरफ से सैल्यूट। इस तरह से 12th फेल को लेकर विक्की कौशल ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। बता दें कि फिल्म 12th फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन से प्रेरित है।
विक्रांत मैसी ने विक्की को कहा धन्यवाद
विक्की कौशल के जरिए 12th फेल की तारीफ सुनकर विक्रांत मैसी ने उनका आभार व्यक्त किया है। विक्रांत ने विक्की की स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है- मेरे फेवरेट एक्टर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
मैं भी आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकता और फिर हम दोनों एक दूसरे को गले भी लगाएंगे। इस तरह से विक्रांत मैसी ने अपनी बात रखी है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय