दिग्गज क्रिकेटर मनोज तिवारी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का किया एलान
भारत के दिग्गज क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी 2024 में बंगाल बनाम बिहार के मैच के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बंगाल टीम के कप्तान
मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर रणजी ट्रॉफी से संन्यास की घोषणा की और एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने अपने करियर और अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बताया। बंगाल के इस बल्लेबाज ने फैंस से अपील भी कि वह आए और उनका समर्थन करें, क्योंकि वह अपने आखिरा मैच खेलने उतरेंगे।
मनोज तिवारी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास का किया एलान
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा मैसेज लिखा कि सभी को नमस्कार, तो.. यह एक आखिरी पारी का समय है। संभवत: अपने प्रिय 22 गज की ओर लंबी सैर के लिए आखिरी बार मुझे इसकी हर चीज याद आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि इतने वर्षों तक मुझे प्रोत्साहित करने और प्यार करने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप सभी कल और परसों मेरे होम ग्राउंड ईडन गार्डन में बंगाल को सपोर्ट करने आएंगे तो बहुत अच्छा लगेगा। क्रिकेट का एक वफादार सेवल, आपका मनोज तिवारी।
मनोज तिवारी ने साल 2015 के बाद भारत के लिए नहीं खेला मैच
साल 2008 में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए कुल 12 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 287 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। वनडे के अलावा उन्होंने टी20 में 3 मैच खेलते हुए सिर्फ 15 रन बनाए। आईपीएल में मनोज तिवारी ने 98 मैच खेले , जिसमें उनके बल्ले से 1685 रन निकल। भारत के लिए मनोज तिवारी ने अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला था।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान