बेटी को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं वरुण
हाल ही में अपनी बेबी गर्ल की बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने झलक शेयर की। वरुण बेटी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह मुंह से पॉप की आवाज निकालते हुए दिख रहे हैं। क्लिप के ऊपर उन्होंने लिखा, अपनी बच्ची का अटेंशन अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा हूं। वहीं कैप्शन में वरुण ने हाय का इमोजी शेयर किया। 4 जून को वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी पैदा होने की खुशी शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके पेट बीगल जॉय ने ई-कार्ड पकड़ा हुआ था और उस पर लिखा था: वेलकम लिटिल सिस्टर... 3 जून 2024। एक्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारी बेटी आई है। मां और बच्चे को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।बता दें कि वरुण और नताशा ने जनवरी 2021 में अलीबाग में शादी की थी।

दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन