मुंबई से निकलने वाली वंदे भारत का सफर होगा तेज
मुंबई। भारतीय रेलवे के इतिहास में कौन सी ट्रेन सबसे लोकप्रिय हुई? इस सवाल का जवाब कई लोगों के लिए वंदे भारत होगा. लेकिन सेमी हाईस्पीड कही जाने वाली यह ट्रेन अभी भी अपनी स्पीड के मुताबिक नहीं चल पा रही है। मगर अब वंदे भारत एक्सप्रेस तेज गति से चलने वाली है. इस संबंध में शुरू किए जाने वाले प्रोजेक्ट को रेलवे सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी मिल गई है. वंदे भारत के लिए यह प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद तक शुरू किया जाएगा. इसके बाद मुंबई से अहमदाबाद की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। दरअसल पश्चिम रेलवे ने वंदे भारत की स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रायल शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त की अनुमति मिल गयी है. फिलहाल मुंबई से अहमदाबाद समेत सभी वंदे भारत एक्सप्रेस 130 किमी प्रति घंटे से ज्यादा तेज नहीं चलती हैं। अब इसकी स्पीड बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी. अगर यह ट्रायल सफल रहा तो मुंबई से अहमदाबाद रूट पर यात्रा का समय 45 मिनट कम हो जाएगा. फिलहाल मुंबई से अहमदाबाद जाने में 5 घंटे 25 मिनट का समय लगता है।
- व्यवस्था में किया जायेगा कुछ सुधार
भारतीय रेलवे के मिशन रफ़्तार प्रोजेक्ट के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा करने की योजना है. इस स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए सिस्टम में कुछ सुधार करने होंगे. इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने फरवरी माह में सुरक्षा आयुक्तालय से अनुमति मांगी थी. इसके लिए इस रूट पर 792 किमी तक सुरक्षा बैरियर लगाया गया है. अब ट्रायल के लिए 16 रेकों वाली वंदे भारत का इस्तेमाल किया जाएगा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल