उत्तराखंड : अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।देहरादून जिले में मिलाजुला मौसम रहने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है।
इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। रविवार को देहरादून में बारिश होने से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 28.2, मुक्तेश्वर में अधिकतम 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 और नई टिहरी में अधिकत तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, विनोद तिवारी को विवादित बयान पर पकड़ा
दर्दनाक हादसा टला, लिफ्ट में फंसे बच्चे के हाथ को लोगों ने बचाया
गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज
Bhopal से Khajuraho जा रही महामना एक्सप्रेस के कोच से धुआं, यात्री सुरक्षित