भारत के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 79 रन से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही भारत का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। कंगारू टीम ने साल 2018 में भारत से मिली हार का बदला पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप का खिताब चौथी बार जीत लिया।
इस मैच (IND vs AUS U19 WC) में भारतीय टीम का पूरा बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 43.1 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड हासिल कर लिया।
भारत के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 36 साल में पहली बार हुआ ऐसा
दरअसल, अंडर 19 विश्व कप (U19 World Cup 2024) के 36 साल पुराने इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विश्व कप के किसी एक सीजन में भारतीय सलामी जोड़ी 50 रन की साझेदारी करने में नाकाम रही। आदर्श सिंह और अर्शिन ने सभी मैचों में पारी का आगाज किया। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 3 रन पर ही खो दिया था, जब विडलर ने तीसरे ओवर में अर्शिन को आउट किया। इस वजह से भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी।
फाइनल मैच से पहले आदर्श ने 50 से ज्यादा रनों की दो अहम पारियां खेली थी, जहां बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले स 76 रन निकले थे, वहीं टूर्नामेंट में अर्शिन के नाम एक शतक है, जो यूएसए के खिलाफ उन्होंने बनाया था। दोनों ने व्यक्तिगत स्कोर जरूर बनाया हो, लेकिन दोनों ने साथ मिलकर टीम को वैसी शुरुआत नहीं दे पाए, जिसकी टीम को आस थी।
इतना ही नहीं, फाइनल मैच से पहले, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 खिलाड़ी- उदय सहारन, मुशीर खान और सचिन धास रहे थे, लेकिन फाइनल में इन खिलाड़ियों का भी बल्ला नहीं चला।

बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
खरगोन में नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा ने मोनालिसा-फरमान विवाह को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की
शाह की रैली ने मोगा में लगाई भीड़ का रिकॉर्ड, 15 किमी जाम से जनजीवन प्रभावित
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति