वर्दीधारी वनकर्मी मंदिर में बैठकर जुआ खेल रहे
नर्मदापुरम । सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत बनापुर रेंज में स्थित सतपुड़ा के जंगल में वर्दी पहने हुए वनकर्मियों के जुआ खेलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हो रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने सिवनीमालवा एसडीएम, थाना प्रभारी को कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि बनापुर रेंज में आदिवासी ग्राम पीपलठोन, काली छापर पिपलिया आदि गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र मंदिर है। यहां पर माता की पूजन के साथ अन्य यज्ञ अनुष्ठान कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 29 दिसंबर को वन विभाग के डिप्टी रेंजर, नाकेदार आदि अपने साथियों के साथ आए ओर यज्ञशाला क्षतिग्रस्त कर दी। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथ भी हटा दिए हैं। लोगों के मुताबिक वनकर्मी मंदिर परिसर में बैठकर जुआ खेलते हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार
धमतरी का अनोखा गांव: यहां 7 दिन पहले शुरू हो जाती है होली