भवन निर्माण के दौरान दो युवकों को लगा करंट, 1 की मौत
खंडवा।मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के गणेश धाम क्षेत्र की ओंकार धाम कॉलोनी में दो युवकों को करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यहां की ओंकार धाम कॉलोनी में चल रहे एक भवन के निर्माण कार्य के दौरान पानी की मोटर लगाते समय करंट लगने से 23 वर्षीय युवक सोनू पिता साजिद शेख की मौत हो गई, वहीं उसके साथी सोहेल का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए बिजली सप्लाई की जा रही थी। कॉलोनी में वर्षों से बिजली के खंभे और कनेक्शन नहीं लगे है।
बताया जा रहा है कि इसे लेकर कॉलोनाइजर ने करोड़ों रुपए विद्युत विभाग को भर दिए गए हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग अब तक मौन है।विद्युत विभाग के अधिकारी आरएस ठाकुर ने बताया कि उनकी जानकारी में भी अभी इस तरह का मामला आया है, जिसमें एक कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान वहां काम करने वाले किसी युवक को पानी की मोटर को चालू या बंद करने के दौरान करंट लगा है । उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने केवल एक ही कनेक्शन ले रखा है, उसी से सभी को उसने अवैध रूप से डिस्ट्रीब्यूशन कर रखा है, जिसे लेकर उसे कई बार विद्युत विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। कॉलोनी में प्रॉपर विद्युत व्यवस्था का इंतजाम भी नहीं किया हुआ है।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात