मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल । पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम ने गोहपारु थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे मवेशियों से ठसाठस भरे दो ट्रको को जब्त किया है। इस अवैध परिवहन की पायलटिंग करने वाले चार पहिया वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई की भनक थाना पुलिस को तक नहीं लगी। बाद में स्पेशल टीम ने लगभग 50 मवेशियों से लदे ट्रक व बोलेरो मे सवार सात आरोपियों को गिरफ्तार कर गोहपारु थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर बताया गया कि गोहपारु थाने के सामने से मवेशियों से भरा ट्रक व उसकी पायलटिंग करने वाला एक अन्य वाहन निकल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी ने स्पेशल टीम गठित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उक्त मवेशी जैतपुर से लोड होकर यूपी ले जा रहे थे। उक्त ट्रकों को स्पेशल टीम ने गोहपारु थाना क्षेत्र के वन नाके के पास नाकाबंदी कर रोक लिया। ट्रकों को जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोहपारू थाने के सामने से प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक वाहन मवेशियों से भरकर उत्तर प्रदेश जाते हैं। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी है लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी की स्पेशल टीम ने इस कार्रवाई से यह साबित कर दिया कि स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई