युद्धकालीन अर्थव्यवस्था के बीच दो वरिष्ठ मंत्रियों को किया बर्खास्त
यूक्रेन ने युद्धकालीन अर्थव्यवस्था के केंद्र में रहे दो वरिष्ठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। यूक्रेन की संसद ने गुरुवार को इस पर मुहर लगा दी। सांसदों ने बहुमत से उप प्रधानमंत्री ओलेक्जेंडर कुब्राकोव और कृषि मंत्री माइकोला सोलस्की की बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही उप प्रधानमंत्री कुब्रोकोव के पास रहे महत्वपूर्ण विभाग को दो भागों में बांट दिया गया है।कुब्रोकोव के पास रूसी नाकेबंदी के बीच पुनर्निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम और काला सागर शिपिंग स्थापित करने के प्रयास सहित कई जिम्मेदारियां थीं। कुब्र्राकोव ने कहा कि बर्खास्तगी से पहले उनसे कोई चर्चा नहीं की गई और न ही उन्हें अपने कार्यकाल के प्रजेंटन को संसद में कोई मौका दिया गया।
संसद ने कृषि मंत्री सोलस्की के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है। उनके विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच चल रही है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका इन दोनों मंत्रियों का स्थान कौन लेगा। वरिष्ठ सांसद यारोस्लाव जेलेजनियाक ने कहा कि कुब्राकोव को फिर से नियुक्त नहीं किया जाएगा। सरकार के पास इस समय मंत्रियों की पांच जगह खाली हैं। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोकप्रिय पूर्व सेना प्रमुख वेलेरी जालुज्नयी को ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया है।यूक्रेन की संसद ने देश में सैन्यकर्मियों की अत्यधिक आवश्यकता के बीच एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संसद ने एक विधेयक पारित किया है जो कुछ कैदियों को सशस्त्र बलों में भर्ती होने की अनुमति देगा। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब रूस के विरुद्ध युद्ध में यूक्रेन सैनिकों और हथियारों की कमी से जूझ रहा है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला