भोपाल। राजधानी के गॉधी नगर थाना इलाके में एयरपोर्ट के पास आसाराम तिराहा पर बने ओवरब्रिज पर अलसुबह छह बजे स्पोर्ट्स बाइक यामाहा आर-1 से जा रहे दो यूवक ब्रिज की साइड वॉल से टकराकर 35 फीट नीचे जा गिरे, दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई वहीं उसका साथी घायल है। युवक यामाहा की पर थे। बताया गया है कि ओवरब्रिज के मोड़ पर अचाकन बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज की साइड दीवार से टकरा गई। बाइक तो ओवरब्रिज पर ही गिर पड़ी, लेकिन दोनों युवक उछल गये और ब्रिज की चार फीट ऊंची दीवार को लांघते हुए नीचे गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार टीलाजमालपुर की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाला 20 वर्षीय हिफजुल पुत्र लाल मियां अपने न्यू कबाड़खाना में रहने वाले सलीम के साथ सुबह चाय पीने बाइक से शांतिनगर स्थित 
रंगीला पंजाब होटल गए थे। चाय पीने के बाद दोनों बाइक से सिंगारचोली ओवरब्रिज से होकर वापस लौट रहे थे। करीब छह बजकर दस मिनट पर आसाराम चौराहे के पास बने ब्रिज के मोड़ पर बाइक अचानक बेकाबू होकर ब्रिज की साइड दीवाल से भिड़ गई और दोनो नीचे जा गिरे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडीया पर वायरल हुआ है। इस वीडीयो में दोनों युवक ब्रिज से सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। पहले तो लोग उन्हें देखकर निकल गये बाद में एक ऑटो चालक रुका और युवकों के पास गया था। हादसे में बाइक चला रहे हिफजुल के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जबकि सलीम के हाथ-पैरों में चोट लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां शुरुआती चेकअप के बाद ही डाक्टर ने हिफजुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम का अस्पताल में इलाज जारी है। गौरतलब है कि सिंगारचोली ओवरब्रिज निर्माणा के दौरान भी इसी मोड़ पर एक हादसा हुआ था। उस समय भी तेज रफ्तार बाइक बाउंड्री से टकरा गई थी। इसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है।