टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने बनाए बिक्री के नए रिकॉर्ड
नई दिल्ली । मई 2025 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। महीने-दर-महीने आधार पर भी कंपनी की बिक्री में 17.91प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही टोयोटा देश की पांचवीं सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई है। कंपनी ने इस महीने 29,280 यूनिट्स की बिक्री की, जो मई 2024 की तुलना में 22.21प्रतिशत ज्यादा है। टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी।
मई 2025 में इसकी 7,573 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में लगभग 94प्रतिशत अधिक है। यह एसयूवी अब अपने सेगमेंट में दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। इसके अलावा हायक्रॉस और टेजर जैसे मॉडल्स ने भी बिक्री में जबरदस्त उछाल दिखाया। कैमरी की बिक्री में भी 62 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि रुमियन और फॉर्च्यूनर की महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट देखने को मिली, जबकि फॉर्च्यूनर की सालाना बिक्री सकारात्मक रही।
वहीं, लग्जरी एमपीवी वेलफायर की वार्षिक बिक्री में 53 प्रतिशत की गिरावट रही, लेकिन मासिक आंकड़ों में सुधार हुआ है। हायराइडर और हायक्रॉस जैसे हाइब्रिड मॉडल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से टोयोटा की बाजार में पकड़ मजबूत हो रही है। कंपनी की फीचर रिच कारें, वैरिएंट की विविधता और मजबूत ब्रांड वैल्यू ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
दिल्ली प्रदर्शन के सवाल पर सोनू निगम ने जताई नाराजगी, कहा- 'मुझसे ये मत पूछिए'
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी