तीन साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
रायपुर। राजधानी के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर से बच्चा गायब था। उनका शव वीआईपी सिटी के गोलचौक के पास मिला है। विधानसभा पुलिस अपचारी बालक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है 11 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। बच्चा कही नहीं मिला। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी। इस बीच रात करीब 11 बजे के आस पास बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा कि नाबालिग रिश्तेदार ने ही हत्या की है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है। इस मामले में ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया, नाबालिग रिश्तेदार ने ही बच्चे की हत्या की है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व