कम बजट में सैर कर सकते हैं कम भीड़ भाड़ वाले ये पर्यटन स्थल
उत्तर प्रदेश के कुछ जिले पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध हैं। यूपी में रहने वाले आगरा, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा तो घूम ही लेते हैं लेकिन इस बार नेपाल सीमा पर बसे जिले सिद्धार्थ नगर की सैर कर सकते हैं। सिद्धार्थ नगर राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जिले का नाम महात्मा बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ पर रखा गया है। सिद्धार्थ नगर का संबंध महात्मा बुद्ध से जुड़ा है। सिद्धार्थनगर में कई पर्यटन स्थल हैं, जो धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। कम पैसों और कम समय में सैर के लिए सिद्धार्थनगर की यात्रा करें।
शोहरतगढ़ पैलेस
सिद्धार्थनगर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक शोहरतगढ़ पैलेस है। इतिहास पसंद लोग महल घूमने आ सकते हैं। यहां महल के राजा के साथ ही शाही परिवार से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।
योगमाया मंदिर
सिद्धार्थ नगर के जोगिया गांव में योगमाया मंदिर स्थित है। मान्यता है कि सोमवार और शुक्रवार को देवी योगमाया माता के दर्शन करने और प्रसाद चढ़ाने से क्या होती है। आसपास के लोग मुंडन संस्कार के लिए इस मंदिर में आते हैं और मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। महामाया मंदिर के नाम से भी यह जगह प्रसिद्ध है, जो कि गौतम बुद्ध की मां के नाम रखा गया था।
बुद्ध विहार पार्क
सिद्धार्थनगर में बुद्ध विहार नाम का सुंदर पार्क है। यह नौगढ़ में स्थित है। इस पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित हैं। बच्चों के लिए झूले, सुंदर फूलों वाले पौधे छुट्टी का मजा बढ़ा देंगे।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना