एडवेंचर पसंद या नेचर लवर के शौकीन जगह घूमने के लिए ये हे बेस्ट ऑप्शन्स
घुमक्कड़ी का शौक पूरा करने के लिए जेब में पैसे होना जरूरी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। कई बार तो घूमने-फिरने का प्लान सिर्फ पैसों के चक्कर में कैंसल करना पड़ जाता है। हालांकि भारत में ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं, जहां का ट्रिप आप बहुत ही कम बजट में निपटा सकते हैं। बस जरूरत है तो उनके बारे में थोड़ी रिसर्च करने की। अगर आप दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसी जगहों पर रहते हैं, तो उत्तराखंड और हिमाचल ये दो ऐसी जगहें हैं, जिन्हें आप वीकेंड में कवर कर सकते हैं, तो आज हम आपको उत्तराखंड की ऐसी एक जगह ले जाने वाले हैं, जो खूबसूरती तो है ही, साथ ही बजट में भी।
उत्तराखंड का बड़कोट गांव
बड़कोट उत्तराखंड में यमुनोत्री के नजदीक स्थित बहुत ही खूबसूरत जगह है। यमुनोत्री से कुछ 50 किमी का सफर तय करके आप इस गांव पहुंच सकते हैं। हरे-भरे पहाड़, उससे होकर बहती नदी, ऊपर नीला आसमान इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बड़कोट खासतौर से अपनी नेचुरल ब्यूटी और वाइल्ड लाइफ के लिए मशहूर है। वैसे यहां आकर आप ट्रेकिंग, हाइकिंग और रिवर रॉफ्टिंग जैसे शौक भी पूरे कर सकते हैं।
बड़कोट में घूमने वाली जगहें
बंदरपूंछ चोटी
बंदरपूंछ चोटी ट्रेकिंग के लिए बहुत ही पॉपुलर डेस्टिनेशन है। घने जंगल और घास के मैदान ट्रेकिंग के रोमांच को बढ़ाने का काम करते हैं। जहां आप कई तरह के जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का भी दीदार कर सकते हैं।
लाखामंडल
लाखामंडल बहुत ही मशहूर मंदिर है। जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में ग्रेफाइट का बना शिवलिंग है। बड़कोट से 25 किमी की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। कहते हैं यहां दर्शन मात्र से मनचाही इच्छा पूरी हो जाती है।
हनुमान चट्टी
हनुमान चट्टी दूसरा प्रसिद्ध मंदिर है और ये हनुमान जी को समर्पित है। बड़कोट से 36 किलोमीटर का सफर तय कर आप यहां पहुंच सकते हैं। हनुमान चट्टी को यमुनोत्री और डोडी ताल के बीच ट्रेकिंग के लिए जाना जाता हैं।
बड़कोट जाने का बेस्ट सीजन
अप्रैल से लेकर जून बड़कोट घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। जब यहां का तापमान ऐसा होता है कि आप कंफर्टेबल होकर घूमने-फिरने का मजा ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे बड़कोट?
फ्लाइट से: बड़कोट पहुंचने का निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। जहां से बड़कोट लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। एयरपोर्ट से बस या लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिए बड़कोट पहुंचा जा सकता है।
ट्रेन से: बड़कोट पहुंचने का निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून और ऋषिकेश जंक्शन हैं। स्टेशन से आपको लोकल गाड़ियां मिल जाएंगी बड़कोट के लिए।
बस से: बड़कोट सड़क मार्ग के जरिए आसपास के सभी बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
बिटिया @ वर्क : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझकर संजोए बड़े सपने
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध
3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से मिली देवी को मिला आर्थिक संबल, 32 किस्तों में मिले 32 हजार रुपये