आज से 10 जनवरी तक होगी मूसलाधार बारिश
भोपाल। नए साल की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं तो घना कोहरा भी है। मंगलवार को भी सर्द हवा चलती रही। इससे दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हुई है। जम्मू कश्मीर में 4 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने से शहर के मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे बादल छाएंगे और बूंदाबांदी के आसार भी बनेंगे। इससे हवा में नमी आ जाएगी। इस कारण कोहरा और घना होगा। कोहरे की वजह से दिन में सर्दी बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। ज्यादातर जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। फिर हल्की धूप खिली। बुधवार को सुबह भोपाल, इंदौर, सीहोर, भिंड और सीहोर में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। इंदौर में आधी रात को हल्की बारिश भी हुई। इसके पहले मंगलवार को अशोकनगर, गुना और आगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी में घना कोहरा और कोल्ड-डे रहा। बुधवार को भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 18 जिले मध्यम से घने कोहरे के आगोश में रहे। वहीं 21 जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 जनवरी तक प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रहेंगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में इन जिलों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, आगर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर में हल्की बारिश या आंधी चली। भोपाल (ईएमएस)। में सुबह 10 बजे बाद शाहपुरा इलाके में कुछ देर तेज बारिश हुई।
इस कारण सर्दी का अहसास अधिक
शहर में पिछले छह दिन से धूप नहीं निकली है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। धूप नहीं निकलने से वातावरण ठंडा हो गया है। सर्द हवा भी चल रही है, जिससे सर्दी बढ़ी है। यदि धूप निकलती है तो दिन में हल्की राहत मिल सकती है। कोहरा ओस के रूप में बरस रहा है। इससे नमी आ रही है और सर्दी का अहसास बढ़ा है। दिन में कामकाज के लिए घर से निकलना पड़ रहा है। इससे सर्दी का अहसास अधिक है। अंचल के ऊपर उत्तर व पूर्वी हवा टकरा रही है, जिससे कोहरा छा रहा है। इस हफ्ते कोहरा छंटने के आसार नहीं है। शहर कोहरे की चपेट में रहेगा।

खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार
धमतरी का अनोखा गांव: यहां 7 दिन पहले शुरू हो जाती है होली