शराब को लेकर हुए झगड़े ने लिया गंभीर रूप
रायपुर| के टिकरापारा इलाके से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया. एक तरफ पति ने इसे आत्महत्या बताकर मामला खत्म करने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, सच कहीं ज्यादा डरावना निकला|
क्या है पूरा मामला?
दरहसल, 11 अगस्त 2025 की आधी रात, करीब 12 बजे, 23 साल की झूमा सरदार डोलाई को परिजन मृत हालत में मेकाहारा लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पुलिस तक पहुंची और मामला मर्ग के तौर पर दर्ज कर लिया गया. शुरुआत में सब कुछ एक सामान्य आत्महत्या जैसा लग रहा था, कहानी थी कि महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन असली कहानी तो अभी सामने आना बाकी थी|
जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो उसने पूरे मामले को पलट दिया. डॉक्टरों ने साफ लिखा मौत का कारण गर्दन दबने से दम घुटना है. यानी ये फांसी नहीं, कुछ और था. शक गहराया तो विसरा जांच के लिए भेजा गया, लेकिन वहां भी जहर या किसी नशे की पुष्टि नहीं हुई. फिर आई क्यूरी रिपोर्ट जिसमें यह साफ कहा गया कि हाथ से गला दबाकर हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता|
पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू किया
अब पुलिस ने जब घटनास्थल और हालात को जोड़ना शुरू किया, तो तस्वीर साफ होने लगी. घटना के वक्त घर में सिर्फ दो ही लोग थे झूमा और उसका पति. यहीं से शक सीधे पति पर जा टिका. जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई आरोपी ने घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटकाया और फिर अस्पताल लेकर पहुंच गया, ताकि सच्चाई छिपी रह सके|
पति को शराब पीने से रोकती थी पत्नी
इस कहानी में सबसे दर्दनाक सच घरेलू विवाद बनकर सामने आया. बताया जा रहा है कि झूमा अपने पति को रोज शराब पीने से रोकती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे. वही झगड़े धीरे-धीरे इतनी बड़ी त्रासदी में बदल गए, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली. फिलहाल, टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है. एक साधारण दिखने वाली रात, एक छोटी-सी बहस और फिर एक ऐसी साजिश, जिसने एक जिंदगी खत्म कर दी|

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक