फिल्म 'अरनमनई 4' सिनेमाघरों में दस्तक देने के हे लिए पूरी तरह से तैयार
तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के मद्देनजर फिल्म का प्रचार जोरों पर है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना इसके प्रचार में जुटी हुई हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मालूम हो कि तमन्ना इन दिनों आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले के चलते विवादों में घिरी हुई हैं।
3 मई को होगी रिलीज
फिल्म 'अरनमनई 4' में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी भी मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों के अलावा कोवई सरला, योगी बाबू, वेनेला किशोर, श्रीनिवास रेड्डी, सुनील और केएस रविकुमार भी अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होगी। तेलुगु में इस फिल्म को उसी दिन 'बाक' के नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। उन्हें फिल्म के चौथे भाग से काफी उम्मीदें हैं।
सुंदर सी की पत्नी ने किया हैं फिल्म का निर्माण
फिल्म सेंसर बोर्ड से भी प्रमाणपत्र पा चुकी है। इसे यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है। इसका निर्माण सुंदर सी की पत्नी खुश्बू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने किया हैं। फिल्म में संगीतकार हिपहॉप तमिझा का संगीत सुनने को मिलेगा। हाल ही में, फिल्म के गाने 'अचाचो' को रिलीज किया गया था। इस गाने में तमिझा के संगीत, खरेस्मा रविचंद्रन की आवाज और विग्नेश श्रीकांत के बोल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
2014 में रिलीज हुआ था पहला भाग
अरनमनई सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पहले भाग में हंसिका मोटवानी, विनय राय, सुंदर और एंड्रिया जेरेमिया ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का दूसरा भाग 2016 में रिलीज हुई था। इसमें सुंदर, हंसिका मोटवानी, सिद्धार्थ और तृषा नजर आए थे। वहीं, तीसरा भाग साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें सुंदर, राशि खन्ना और एंड्रिया जेरेमिया ने काम किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही