गेंदबाजी यूनिट की सामूहिक कोशिश आई काम
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एसआरएच ने दो गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने मिलकर आठ विकेट हासिल किए। प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल चार ओवरों में 34 रन देकर चार विकेट निकाले। उनके अलावा, साकिब हुसैन ने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
डेब्यूटेंट पर बोले ईशान किशन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देने पर एसआरएच के कप्तान ईशान ने कहा, 'आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं। वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे। फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे। हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था। उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था।'
'दो अंक हासिल करना खास'
ईशान किशन ने कहा, 'इस जीत से निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं। दो अंक हासिल करना हमेशा खास होता है, इसलिए खुशी है। हम गेंदबाजों से यही चाहते थे कि वे यहां आकर खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और मुझे लगता है कि आज हमने वही किया। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।' राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन की 91 रन की पारी शामिल रही। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19 ओवरों में 159 रन पर सिमट गई।
अभिषेक के फॉर्म पर बोले ईशान
इस मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे थे। जब ईशान से पूछा गया कि क्या टीम के स्कोर में 25 रन कम रह गए, तो कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखें तो हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं, लेकिन अभिषेक जिस अंदाज में खेलता है, कभी-कभी वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं। हमारा काम है पारी को गहराई तक ले जाना और बड़े शॉट खेलना, लेकिन उन्हें खुलकर खेलने देना, क्योंकि अगर वह चल पड़े तो मैच बदल देते हैं और टीम को 260 या 270 तक पहुंचा सकते हैं। हम उनसे और कुछ नहीं चाहते। हां, आज वह आउट हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि अगले मैच में वह और ज्यादा प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित