दर्शकों को अब शाहरुख की डंकी का इंतजार
मुंबई । बालीवुड की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों पठान और जवान की सफलता के बाद अब दर्शकों के साथ-साथ हिन्दी सिने उद्योग की भी शाहरुख खान की अगली फिल्म डंकी पर नजर है जो इस वर्ष क्रिसमिस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली है। हालांकि जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार यह फिल्म इस साल प्रदर्शित नहीं होगी। हाल ही में शाहरुख खान ने कहा कि उनकी अगली फिल्म डंकी एक प्रॉपर राजकुमार हिरानी फिल्म होगी और इस फिल्म में ऑडियंस को कॉमेडी के साथ इमोशंस भी देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शाहरुख की अगली फिल्म अगले साल तक पोस्टपोन हो सकती है। शाहरुख अपनी अगली फिल्म- डंकी पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन, कुछ ही दिनों पहले प्राइम वीडियो पर पठान की स्ट्रीमिंग शुरू हुई है। वहीं जवान साल के अंत तक ओटीटी पर आ सकती है। इस ऐसे में फिल्ममेकर्स डंकी के लिए नई रिलीज डेट प्लान कर रहे हैं और फिल्म 2024 में रिलीज होगी। बता दें कि शाहरुख खान ने इस वर्ष 9 महीने में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर हिन्दी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पड़ रहे सूखे को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल