अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल....
बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा काजोल अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हर मौके पर वह खास अंदाज में नजर आती हैं। अक्सर अभिनेत्री के फैंस उनसे उनका फिटनेस रूटीन पूछते नजर आते हैं। खासकर वह वर्कआउट कैसा करती हैं! हाल ही में काजोल ने खुद तस्वीर पोस्ट करके अपने वर्कआउट से फैंस को रूबरू कराया। लेकिन, उनकी यह तस्वीर देखते ही यूजर्स की हंसी छूट गई।
फोटोशूट में बदला वर्कआउट?
काजोल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह मशीन पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। काजोल चश्मा चढ़ाकर बिंदास लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में काजोल मशीन पर ऐसे लेटी हैं, जैसे कोई फोटोशूट चल रहा हो। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
तस्वीर के साथ यूजर्स से पूछा सवाल
काजोल ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'हर कोई यह जानना चाहता है कि मेरा वर्कआउट कैसा होता है? यहां इस तस्वीर से आप समझिए..., अब बताओ यह वर्कआउट के पहले का सीन था या बाद में'? काजोल के इस पोस्ट पर यूजर्स हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही उनके अंदाज की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काजोल के लिए सम्मान जाग गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके पास यह खूबी है कि वर्कआउट के दौरान भी चिल रहती हो'।
जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, काजोल की इस तस्वीर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। इस पर जैकी श्रॉफ ने प्रतिक्रिया देते हुए हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'दो पत्ती' उनकी आगामी फिल्म है। इसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं। इसमें कृति सेनन भी नजर आएंगी। कृति इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही