संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी' का टीजर हुआ जारी
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सीरीज के टीजर रिलीज की अपडेट दी गई थी। वहीं, अब गुरुवार यानी 1 फरवरी को हीरामंडी का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसका इंतजार संजय लीला भंसाली के फैंस बेसब्री से कर रहे थे।
संजय लीला भंसाली लार्जर दैन लाइफ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार के साथ अब वो वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं और अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रिलीज हुआ हीरामंडी का टीजर
हीरामंडी: द डायमंड बाजार के टीजर में लीडिंग स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक शेयर किया गया। सीरीज से अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा समेत कई एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। हीरामंडी उतनी ही भव्य और ड्रामेटिक है, जैसी फिल्म बनाने के लिए संजय लीला भंसाली जाने जाते हैं।
इंतजार करना हो जाएगा मुश्किल
हीरामंडी से भी देवदास, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी कहानी की उम्मीद की जा सकती है। सीरीज के टीजर में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा अलग लुक में नजर आ रही हैं, बिना कुछ बोले ही ये अपने अंदाज से हीरामंडी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं।
क्या है हीरामंडी की कहानी ?
संजय लीला भंसाली अपनी सीरीज में हीरामंडी नाम की जगह में बसी तवायफों की कहानी दिखाएंगे। सीरीज में प्यार, पावर और आजादी तीनों की जंग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही हीरामंडी में स्वतंत्रता के पहले के भारत की झलक भी शामिल है।
कब रिलीज होगी हीरामंडी ?
हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा के अलावा संजीदा शेख और शर्मिन सहगल भी शामिल हैं। सभी एक्ट्रेस ने सीरीज के लिए डांस ट्रेनिंग ली है, ताकि अपने रोल में ढल सकें। हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, लेकिन अभी स्ट्रीमिंग डेट का एलान नहीं किया गया है।

सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए