जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
जबलपुर। जबलपुर में निर्मित हुआ मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए रील्स बनाने का अड्डा बन चुका है. तमाम सख्ती और प्रतिबंधों के बावजूद भी फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक बार फिर फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने यातायात पुलिस की किरकिरी कर दी है. वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि फ्लाईओवर के बीचो-बीच एक युवती केक लेकर आती है और फिर अपने साथियों के साथ जमकर आतिशबाजी करती है. बीच फ्लाईओवर पर ही पटाखे जलाए जाते हैं, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो में केक कटिंग और आतिशबाजी
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर ‘अलीशा मसीह 143’ नाम से सक्रिय इंस्टाग्राम आईडी के जरिए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी सहेलियों और दोस्तों के साथ फ्लाईओवर के बीचो-बीच खड़ी होकर पहले केक काटती नजर आती है. इसके बाद अनार, चकरी और बम जैसे पटाखे चलाकर आतिशबाजी की जाती है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. इस आतिशबाजी के दौरान फ्लाईओवर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक स्थिति बन जाती है. पटाखों की चिंगारियां और धुएं के बीच वाहनों को गुजरना पड़ता है, लेकिन इन सब परेशानियों को दरकिनार कर युवती अपने साथियों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने में मशगूल रहती है. इंस्टाग्राम पर बनाई गई इस आईडी को देखने पर पता चलता है कि फ्लाईओवर के ऊपर पहले भी कई बार रील्स बनाकर वायरल की गई हैं. फ्लाईओवर पर जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान कुछ लोगों ने युवती और उसके साथियों को ऐसा करने से रोका भी, लेकिन उन्होंने किसी की भी बात नहीं सुनी।
नियमों की अनदेखी, पुलिस सख्ती बेअसर
जबलपुर में मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ है, लेकिन यह फ्लाईओवर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए रील्स बनाने का अड्डा बनता जा रहा है. फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद से ही लगातार लोग नियमों को ताक पर रखकर यहां वीडियो बनाते नजर आते हैं, जिसकी वजह से यातायात में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन भी होता है. पुलिस की सख्ती के बावजूद भी फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. रील बनाने वालों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही यातायात नियमों की चिंता. बहरहाल, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस के अधिकारी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवती तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी
छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: Laxmi Verma का नामांकन, Vishnu Deo Sai ने दी मौजूदगी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका