बंगाल में छात्र बांग्ला आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस के एसटीएफ ने पानागढ़ इलाके से एक कॉलेज के छात्र को गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के आधार पर उसके साथ काम करने वाले पांच अन्य को बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन से कथित संबंध रखने के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं केरल में केएसयू और एमएसएफ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ इलाके से एक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्र बांग्लादेश के प्रतिबंधित इस्लामी संगठन शहादत-ए-अल-हिकमा के साथ जुड़ा था। एसटीफ ने शनिवार को देर शाम उसे पानागढ़ स्थित घर से हिरासत में लिया है। बता दें कि शहादत-ए-अल-हिकमा बांग्लादेश में प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन है। एक अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने छात्र से पूछताछ की। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने उसी जिले के नवाबघाट इलाके से पांच और लोगों को गिरफ्तार किया।

शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, विनोद तिवारी को विवादित बयान पर पकड़ा
दर्दनाक हादसा टला, लिफ्ट में फंसे बच्चे के हाथ को लोगों ने बचाया
गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज