Stock Market Rise: सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी ने लगाया 26,000 का शिखर
शेयर बाजार | भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग सेशन गुरुवार, 20 नवंबर को जबरदस्त रैली देखने को मिली. दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए है|
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 446.21 अंक या 0.52 फीसदी की उछाल दर्ज करते हुए 85,632.68 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 50 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी लेते हुए 26,192.15 के लेवल पर बंद हुआ. शेयर मार्केट में आई इस तेजी से निफ्टी पहली बार 26,000 के पार चली गई|
बीएसई के टॉप गेनर
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा
बीएसई के टॉप लूजर
एशियन पेंट, एचसीएल टेक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक
निफ्टी फिन सर्विंस, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 50 के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी आईटी के शेयर लाल निशान पर कारोबारी दिन की समाप्ति की|
बाजार में तेजी के पीछे के कारण
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर से अपना भरोसा जताया है. FIIs निवेशकों की ओर से कुल 1,580.72 करोड़ रुपए का निवेश बाजार में किया गया है. जिसका असर शेयर बाजार में देखने को मिला और दोनों ही इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की|
साथ ही वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने भी भारतीय बाजार को ताकत दी. साउथ कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 ने तीन फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की. शंघाई SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके कारण शेयर बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली|

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय