फिजी में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा शुरू: एलन मस्क
वाशिंगटन । टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाएं अब फिजी में भी शुरू हो गई हैं। एक दिन पहले ही स्टारलिंक की ओर से इंडोनेशिया में इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई थी। मस्क ने इस मौके पर कहा कि दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की सेवाएं पहुंचने से शिक्षा और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, स्टारलिंक की सेवाएं अब फिजी में मौजूद हैं। स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस फिजी के 300 से ज्यादा आईलैंड पर उपलब्ध है। फिजी 99 वां देश है, जहां स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाएं शुरू हुई हैं। बीते रविवार को मस्क की ओर से इंडोनेशिया में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं को लॉन्च किया गया था। मस्क ने इस दौरान कहा कि अब पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके शुरू होने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी और इंडोनेशिया का तेजी से विकास होगा। इंडोनेशिया में मस्क ने 10वीं वर्ल्ड वाटर फोरम में भी हिस्सा लिया। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और स्टारलिंक की सेवाएं श्रीलंका में शुरू करने को लेकर चर्चा की।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?