शादी के बंधन में आज बंधेंगी सोनाली सहगल....
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल 'प्यार का पंचनामा 2' से लोगों के बीच चर्चा में आई थीं। अब वह अपने पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आज (सात जून) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ वह सात फेरे लेने वाली हैं। सोनाली लंबे समय से उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
आज सात फेरे लेंगी सोनाली
रिपोर्ट के अनुसार सोनाली सात जून को बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। इस समारोह में केवल करीबी लोगों के ही शिरकत करने की संभावना है। रिपोर्ट के दावों की मानें तो दोपहर में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। इस शादी को यह कपल काफी सीक्रेट रखना चाहता है। यही वजह है कि अब तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीें आई थी। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में पांच जून से ही शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मेहंदी का फंक्शन था।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
सोनाली लगभग 12 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद के मुताबिक अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। साल 2011 में उन्होंने अपनी शुरुआत प्यार का पंचनामा से की थी। इसके बाद वह वेडिंग पुलाव, प्यार का पंचनामा 2, जय मम्मी दी, जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली जल्द ही नूरानी चेहरा में नजर आने वाली हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

त्योहारों से पहले भोपाल में संगठनों की भिड़ंत, ‘अपनों से खरीदारी’ पर विवाद
डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
बाजार में हाहाकार! Sensex धड़ाम, Nifty 23100 के नीचे फिसला
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में
LPG सप्लाई बढ़ाने पर सरकार की घोषणा, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त कोटा
मुख्यमंत्री ने घटना को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में बनाए गए डिप्टी सेक्रेटरी
प्रशिक्षण के बाद जश्न में डूबे BJP नेता, कांग्रेस ने उठाए सवाल
क्रिकेट जगत में त्योहार को लेकर दिखा उत्साह
गृहमंत्री का बयान- “ये बहिष्कार नहीं, पलायन है”