मुगेसेरा नदी में नाव डूबने से सोलह लोगों की मौत
नगोमा। नगोमा जिले के रुकुम्बरी सेक्टर में मुगेसेरा नदी में एक नाव डूबने ने सोलह लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार शाम रवामागाना जिले में मुगेसेरा नदी पर हुई। नाव में मुख्य रूप से किसान जो नगोमा जिले के रुकुम्बरी सेक्टर में अपनी उपज की कटाई करके रवामागाना जिले की ओर लौट रहे थे, तभी तेज हवा चली और पानी में डूबने से पहले नाव पलट गई। रवामागाना जिले के मेयर रादजाब मोबोन्यूमुवुनी ने बताया कि शनिवार शाम तक, 14 शव बरामद किए गए थे और दो अन्य जिनका अभी भी पता नहीं चल पाया था, उन्हें रविवार को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब नाव डूबी तो उस पर सैंतालीस लोग सवार थे। हालांकि समुद्री अधिकारियों ने 31 लोगों को बचा लिया है। यह नाव यात्रियों एवं मक्का और सेम सहित कृषि उपज से भरी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’