पेरू में नाव पलटने से छह लोगों की मौत
लीमा । पेरू के पूर्व-मध्य क्षेत्र उकायाली से होकर बहने वाली नदी में नाव पलटने से करीब छह लोग डूब गए। इस घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार नाव स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2:30 बजे पुकाल्पा बंदरगाह से अटालाया शहर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बुधवार को लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, नाव में शिक्षकों और नाबालिगों सहित लगभग 48 लोग सवार थे। नाव में 68 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी और इसमें जीवन रक्षक जैकेट जैसी सभी सुरक्षा आवश्यकताएं पूरी की गई थीं।

भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट