'पंचायत 3' की सीधी-सादी रिंकी असल जिंदगी में हैं बोल्ड
साल 2024 का सबसे चर्चित शो 'पंचायत 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 28 मई से स्ट्रीम कर रहा है। इस शो के लिए दर्शकों में अलग लेवल का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शो में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और सान्विका अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस सीजन में उन्हें 'सचिव जी' और 'रिंकी' के बीच रोमांस देखने को मिलेगा।'पंचायत 3' में सादगी से भरी हुई 'रिंकी' के किरदार को सान्विका निभा रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में सान्विका 'रिंकी' से काफी अलग हैं। सोशल मीडिया पर सान्विका की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सान्विका के फैंस उन्हें उनके बोल्ड अंदाज के लिए जानते हैं।
'पंचायत' में सान्विका 'प्रधान जी' की बेटी 'रिंकी' के किरदार में नजर आती हैं। दर्शकों को सान्विका का यह सादगी से भरा किरदार काफी पसंद आ रहा है। वे काफी बेताबी से 'रिंकी' और 'सचिव जी' की कहानी को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इस शो से पहले सान्विका कई और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
सान्विका अपने दमदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। 'पंचायत' में काम करने से पहले सान्विका 'हजामत' और 'लखन लीला भार्गव' जैसे वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। सान्विका जिस भी किरदार को निभाती हैं, उसी के रंग में रंग जाती हैं।जहां एक तरफ दर्शक 'पंचायत 3' में सान्विका यानी 'रिंकी' और 'सचिव' जी के बीच पनप रहे रोमांस को देखने के लिए बेताब हैं, वहीं उनके फैंस उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग दे रहे हैं। सान्विका अपने देसी और बोल्ड दोनों ही अवतार में अपने फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम