Khatron Ke Khiladi 14 के सेट पर घायल हुए Shalin Bhanot
छोटे पर का मशहूर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द लौट रहा है। इन दिनों इस शो की शूटिंग रोमानिया में चल रही है। जहां सितारे रोहित शेट्टी की चुनौतियों को स्वीकार कर रहे हैं। इस दौरान किसी की सेट पर लड़ाई होने की खबर सामने आ रही हैं।तो वही कोई घायल हो रहा है। बुधवार को इस शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे अभिनेता शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने साझा किया है।अभिनेता शालीन भनोट (Shalin Bhanot)ने कुछ देर पहले अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान शो की टीम के डॉक्टर भी नजर आ रही हैं, जो इलाज में उनकी मदद करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने शाह रुख खान की फिल्म कल हो ना हो गाने का संगीत इस्तेमाल किया। इसी के साथ कैप्शन में लिखा है, “आप सभी के लिए कुछ भी..#kkk14।” सूत्रों के अनुसार, शो में एक स्टंट करते समय शालीन भनोट को 200 से अधिक बिच्छुओं ने काट लिया था।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास