नौकर ने मालिक को करोड़ों का चुना लगाया: रायपुर में गबन का मामला
रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने अपने मालिक को करोड़ों का चुना लगा दिया है। यह मामला जीई रोड स्थित नेशनल कॉर्पोरेट पार्क में संचालित मेसर्स कैलाश अग्रवाल फर्म से जुड़ा है, जहां एक कर्मी पर 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। फर्म के एकाउंटेंट सतीश सिंगौर ने इस मामले की एफआईआर सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित अग्रवाल फर्म में सामानों की खरीदी का काम देखता था। उसने अमन ट्रेडर्स नाम से एक फर्जी फर्म खोलकर भवन निर्माण सामग्री का फर्जी बिल तैयार किया। आरोपी ने 40-50 लाख रुपये का गबन किया और पिछले 4-5 सालों में रेती, गिट्टी, और ईंट जैसी सामग्री के ऑर्डर दिए। हालांकि, संबंधित साइट पर सामग्री नहीं पहुंची और आरोपी ने फर्जी बिलों के जरिए पैसे निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने ठेका फर्म के लोहे, रेत, सीमेंट, और गिट्टी जैसे सामानों को कहीं और से मंगवाया और संबंधित साइट पर न पहुंचाकर उन्हें दूसरी जगह उतरवा लिया। पुलिस ने गबन की राशि एक करोड़ रुपये के आसपास बताई है और मामले में आरोपी के साथ अन्य आरोपियों के शामिल होने का भी संदेह जताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस फर्जीवाड़े का पूरा सच सामने आ जाएगा।

सुचित्रा आर्य को राष्ट्रीय कन्वीनर की कमान, सचिन पायलट ने जताई खुशी
'पीछे नहीं हटेंगे'— अभिजीत दीपके का एलान, संसद मार्च की तैयारी
सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, आरोपियों की तलाश तेज
दिन में डिलीवरी, रात में लेखन; साहित्यिक सम्मान से चमका नाम
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली-यूपी में फुहारें, कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा
पेपर लीक जांच में देरी पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद केस में सुनवाई स्थगित, 28 जुलाई अहम तारीख
भोपाल में फूड सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट जांच के घेरे में
महाकाल की सवारी को भव्य बनाने की तैयारी, लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग
उज्जैन नगर निगम सम्मेलन में विपक्ष का बड़ा हमला, सुविधाओं पर उठेंगे सवाल