बहन के संगीत सेरेमनी में जमकर किया सान्या मल्होत्रा ने डांस
सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अपनी कई फिल्मों से वे लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। एक्टिंग के अलावा वे डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में नजर आईं अभिनेत्री अपनी शानदार डांस परफॉर्मेस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अपनी बहन शगुन मल्होत्रा के संगीत कार्यक्रम में सान्या ऐसे जमकर थिरकीं कि हर तरफ उनके ही चर्चे शुरू हो गए।
साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वे अपनी दोस्त के साथ डांस करती नजर आईं। दोनों ने कदम मिलाए और इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बता दें कि सान्या डांस में माहिर हैं। वे एक रियलिटी शो में हिस्सा भी ले चुकी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म में वे विक्की कौशल के साथ नजर आई हैं। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 49 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनाई गई है। वे पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। विक्की को इस फिल्म में सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
साल 2023 एक्ट्रेस के लिए बहुत सफल रहा है। सैम बहादुर की रिलीज से पहले, उन्हें जवान में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने किंग खान की खूब तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था, “वे बहुत अच्छे हैं। उनमें सादगी है। वे लोगों से बात करते हैं, साथ ही उनकी कहानियां भी सुनते हैं। चिल करने के लिए वे कभी अपनी वैनिटी में नहीं रहते। जब हम जिंदा बंदा की शूटिंग कर रहे थे तो बाहर बहुत गर्मी थी। कोई भी थक जाता, लेकिन वे नहीं रुके। हम सभी लड़कियां, शाहरुख खान के साथ डांस करने के लिए उत्साहित थीं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ