ऋषभ पंत की भारी कीमत पर संजीव गोयनका का बड़ा बयान!
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर पैसों की ऐसी बारिश हुई, जैसी पहले किसी खिलाड़ी पर देखने को नहीं मिली थी. पंत पर पानी की तरह पैसे बहाने वाली टीम रही LSG, जिसने 27 करोड़ रुपये खर्च करते हुए उन्हें खुद से जोड़ा. लेकिन, आईपीएल इतिहास की इस सबसे महंगी बोली को लगाने के बाद टीम यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को अपने फैसले पर पछतावा होता दिखा. उन्हें पछतावा पंत को ज्यादा पैसों में खरीदने का हुआ.
27 करोड़ थोड़े ज्यादा हो गए!
LSG के मालिक संजीव गोयनका को हुए पछतावे का पता तब चला जब IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान उनसे संजीव गोयनका को खरीदे जाने पर सवाल हुआ? संजीव गोयनका ने उस वक्त दिल में जो भी था वो साफ-साफ कहा. उन्होंने माना कि ऋषभ पंत को 27 करोड़ थोड़े ज्यादा मिल गए.
ऋषभ पंत को खरीदकर संजीव गोयनका ने क्या कहा?
संजीव गोयनका के मुताबिक ऋषभ पंत LSG के प्लान का हिस्सा थे. हमने उन्हें खरीदने को लेकर सोच रखा था और इसके लिए 26 करोड़ रुपये तक की रकम तय की थी. लेकिन, 27 करोड़ थो़ड़े ज्यादा खर्च हो गए. अंदर से हो रहे इस पछतावे को स्वीकारते हुए LSG के मालिक ने ये भी माना कि ऋषभ पंत का जुड़ना उनकी टीम के फैंस के लिए खुशी वाली बात है. पंत एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम मैन हैं और मैच विनर हैं, जिसका हमें फायदा मिलता दिख सकता है.
2 करोड़ से 27 करोड़ तक पहुंचे पंत
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी थी. ऑक्शन में उनके महंगे बिकने की उम्मीद थी. ये भी अनुमान था कि वो सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और हुआ भी ऐसा ही. पंत को खुद से जोड़ने की कोशिश पंजाब किंग्स, KKR, दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने भी की थी मगर अंत में बाजी LSG की हुई.

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या
सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का 100वां जन्मदिन, सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य लोग
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला