सना खान एवं संभावना के मजाक की हुई क्लिप वायरल, मचा बवाल
मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस सना खान और संभावना सेठ के रमजान स्पेशल पॉडकास्ट की एक क्लिप वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस पर ट्रोलर्स अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं। वायरल क्लिप में एक्ट्रेस सना खान संभावना सेठ से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह बुर्का पहन लें। इस पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और सना को ट्रोल करने लगे। अब संभावना सेठ ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। संभावना ने कहा कि यह महज दो दोस्तों के बीच की हंसी-मजाक की बातचीत थी, जिसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा, हम कई सालों से दोस्त हैं। उसने मुझे अपने रमजान स्पेशल पॉडकास्ट में बुलाया था। बातचीत के दौरान मैंने मजाक में कहा कि मेरा वजन इतना बढ़ गया है कि मेरे कपड़े फिट नहीं आ रहे। इसी पर सना ने मजाक में कहा कि वह दुपट्टा ला देगी।
संभावना ने स्पष्ट किया कि वह रमजान स्पेशल पॉडकास्ट के लिए शॉर्ट्स नहीं पहनतीं, क्योंकि वह सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करती हैं। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अपनी पसंद है और कोई उन्हें जबरदस्ती बुर्का नहीं पहना सकता। उन्होंने कहा, मैं एक गर्वित हिंदू हूं और बुर्का नहीं पहनूंगी। संभावना ने यह भी कहा कि अगर उन्हें पता होता कि यह बातचीत इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी, तो वह इसे पोस्ट ही नहीं करतीं। उन्होंने कहा, मैं ऐसा कुछ क्यों अपलोड करूंगी जो मेरी दोस्त के लिए नकारात्मकता फैलाए? संभावना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपील की कि सना को ट्रोल न किया जाए।
उन्होंने लिखा कि यह केवल मजाक था और दो दोस्तों के बीच ऐसा होना आम बात है। वायरल वीडियो में संभावना सेठ येलो कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। सना उनसे कहती हैं, तेरे पास एक अच्छा सलवार-कमीज नहीं है? फिर मजाक में कहती हैं, थप्पड़ चाहिए? इस पर संभावना हंसते हुए जवाब देती हैं, आई असलियत पे। इसके बाद सना कहती हैं, संभावना को बुर्का पहनाओ। इस क्लिप के सामने आने के बाद लोग यह मानने लगे कि सना खान जबरदस्ती संभावना पर बुर्का पहनने का दबाव डाल रही थीं।

H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत