सलमान का 4 घंटे तक रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट
मुंबई । गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच टीम के 4 सदस्य सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में पूछताछ करने गए थे। उन्होंने वहाँ 4 घंटे तक सलमान का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया और वहीं अरबाज का स्टेटमेंट 2 घंटे में रिकॉर्ड किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेटमेंट रिकॉर्ड के दौरान सलमान ने बताया कि जब गोली चली थी तब वह क्या कर रहे थे। सलमान उस दिन घर पर थे। वह देर रात घर आए थे इसलिए थक कर सो गए थे तो जब गोली चली तब वह सो रहे थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद वह उठे। वहीं अरबाज ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वह अपने जुहू वाले घर पर थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान को मिल रही धमकियों के बारे में पता था। क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ऑर्डर पर यह गोलीबारी हुई थी। बिश्नोई ने पहले भी सलमान को धमकी दी थी। फिलहाल बिश्नोई साबरमती जेल में है। उसका कहना है कि वह सलमान को काला हिरण मामले को लेकर टारगेट कर रहा है।
बता दें कि इस केस में इसी महीने मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज ने कहा कि यह तीसरा इन्सिडेंट था। इससे पहले किसी ने उनके घर के बाहर धमकी भरा नोट छोड़ा था और पनवेल वाले फार्म हाउस में रैकी भी की थी। गोलीबारी वाला तीसरा इन्सिडेंट था और पुलिस को इसे सीरियसली लेना चाहिए था।

मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया