बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा, ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की शाम सरेआम हत्या कर दी गई। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास थे जब उन पर गोलीबारी हुई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए हैं। हत्यारों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अपना संबंध बताया है,और लॉरेंस सलमान को मारने की घमकी दी है। बाबा सिद्दीकी के काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं सलमान इसलिए उनकी सुरक्षा कड़ी की गई है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हॉस्पिटल तक जाने से रोका गया है। सूत्रों की मानें तो सलमान को पुलिस ने अस्पताल आने-जाने से मना कर दिया है और उन्हें घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि देर रात सलमान खान लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे।
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हो चुकी है फायरिंग
यहां बताते चलें कि सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। यह अलग बात है कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन इस दौरान सलमान घर पर ही थे और गोलियां की आवाज से ही उनकी नींद खुली थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। जांच चल रही है।

मंत्री गजेंद्र यादव के बयान के बीच भूपेश बघेल ने उठाया पोटा केबिन का मुद्दा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया को किया थैंक यू, ईरान से लौटे 550 से ज्यादा भारतीय
धामनोद बायपास में 6 लेन फ्लाईओवर से इंदौर में ट्रैफिक सुविधा बढ़ेगी
शिक्षा मंत्री बोले- 12वीं का पेपर सुरक्षित, शिक्षा मंडल करेगा FIR दर्ज
नाइजीरिया भागे युवक को दो गर्लफ्रेंड से मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने फतवे को किया खारिज, कहा मुफ्ती 420 है
कृषि कल्याण वर्ष पर चर्चा के लिए CM मोहन यादव ने PM मोदी से की बैठक
पहली लेडी नागा किन्नर महामंडलेश्वर मां काली नंद गिरी की अनोखी कहानी