चीन में प्रदर्शित रूस का एसयू-57 हुआ आलोचना का शिकार
बीजिंग । रूस का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-57 चीन के झुहाई एयरशो में पहली बार प्रदर्शित हुआ, लेकिन यह विमान चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना और मजाक का शिकार हो गया। रूस ने इस विमान को अपनी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट घोषित किया था, लेकिन चीनी यूजर्स और एविएशन एक्सपर्ट्स ने इसकी डिजाइन और निर्माण में खामियों को उजागर किया। विमान के एयरशो में प्रदर्शन से पहले ही सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से इसके कई दोष सामने आ गए। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियों में आने के बाद विशेषज्ञों ने इस विमान के निर्माण में उपयोग किए गए घटिया सामग्रियों और खराब पुर्जों की आलोचना की। विशेषज्ञों ने विमान की संरचना पर सवाल उठाया, साथ ही इसकी मेंटेनेंस लागत को भी अत्यधिक बताया। चीन में एसयू-57 के खिलाफ उठी आलोचनाओं में सबसे प्रमुख यह थी कि रूस ने एयरशो में इसका प्रोटोटाइप भेजा, जबकि चीन ने अपने स्वदेशी स्टील्थ विमान J-20 को पहले ही उत्पादन वेरिएंट में पेश किया है। चीनी सोशल मीडिया पर विमानों के बीच तुलना की जा रही है, जिसमें Su-57 की तकनीकी खामियां और डिजाइन कमजोरियां सामने आईं। रूस ने इस विमान को चीनी एयरशो में भेजकर विदेशी खरीदारों को आकर्षित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस आलोचना से न केवल चीन के बाजार में बल्कि अन्य देशों में भी एसयू-57 की बिक्री प्रभावित हो सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता