डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही
सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को कारोबार गिरावट के साथ शुरु हुआ। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 86.29 पर पहुंच गया। ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
सकारात्मक शुरुआत के बावजूद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क 130.92 अंक गिरकर 82,595.72 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23 अंक गिरकर 25,196.90 पर आ गया।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का कैसा रहा हाल, जानें
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, इटर्नल, सन फार्मा और टाटा स्टील लाभ में रहे। इंफोसिस लिमिटेड ने बुधवार को जून तिमाही के शुद्ध लाभ में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी तथा उम्मीद से अधिक मजबूत आय वृद्धि के बाद अपने पूरे वर्ष के राजस्व पूर्वानुमान को कम कर दिया।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर आज
भारत और ब्रिटेन गुरुवार को लंदन में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे श्रम-प्रधान उत्पादों जैसे चमड़ा, जूते और कपड़ों का रियायती दरों पर निर्यात संभव हो सकेगा, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता हो जाएगा। इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिका की ओर से कई देशों के साथ व्यापार समझौते करने से टैरिफ युद्धों से जुड़ी चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। मातृ बाजार अमेरिका में, अच्छी कॉर्पोरेट आय बाजार को बुनियादी सहारा दे रही है। इंफोसिस के अच्छे पहली तिमाही के आंकड़े कमजोर आईटी सूचकांक को सहारा दे सकते हैं।"
बुधवार को एफआईआई ने 4209 करोड़ के शेयर बेचे
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,358.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 68.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 82,726.64 पर बंद हुआ। निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 25,219.90 पर बंद हुआ।

CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत